आंध्र प्रदेश के स्कूल में चेनसॉ हमला: आरोपी को पुलिस ने मारी गोली
1 min Filmed in India
1 min Filmed in India
आंध्र प्रदेश के chain saw attack case में जो 21 साल का लड़का है उस पर police ने गोली चला दी है। उस case में हुआ यह था कि देखो यह है आंध्र के अनंतपुर का एक सरकारी school। 31 अक्टूबर की सुबह के साढ़े 10 बज रहे हैं। gate के अंदर repair का काम चल रहा है और workers machines लेकर घूम रहे हैं और इस class 10 के कमरे
में Maths की class चल रही है। अब इस खिड़की से gate की तरफ देखो। एक आदमी chain saw यानी पेड़ काटने वाली machine लेकर अंदर आ रहा है। reports के मुताबिक staff इस आदमी को भी worker समझकर अंदर जाने देता है। लेकिन यह आदमी worker नहीं है। यह वही 21 साल का लड़का है जो attack करने आया है। class के दरवाजे के बाहर यह लड़का हेमंत chain
saw चालू करता है और अगले ही पल हेमंत अंदर आकर एक 14-15 साल की लड़की पर हमला कर देता है। बीच में आई एक classmate को भी हेमंत जख्मी कर देता है।
इतना सब कांड करने के बाद हेमंत chain saw फर्श पर छोड़ कर भागता है। अगले दिन पुलिस के मुताबिक हेमंत आत्मकुर के जंगल में छुपा मिलता है और पुलिस पर हमला करके भागने लगता है तो पुलिस गोली चला देती है। लेकिन हेमंत ने यह सब किया क्यों?
क्योंकि पुलिस के मुताबिक यह लड़का इस लड़की का रिश्तेदार था। उसे propose भी कर चुका था और उसका पीछा भी करता था। लेकिन लड़की ने साफ मना कर दिया और reports के मुताबिक warning भी दी कि दूर रहो वरना mummy papa को बता दूंगी और घरवालों को कुछ पता ही नहीं था। यानी एक बच्ची यह सब अकेले झेल रही थी और आज उस हमले की दो लड़कियों में से वही
बच्ची बेंगलुरु के ICU में जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। दूसरी लड़की अनंतपुर में ठीक हो रही है और हेमंत छह round की firing के बाद पुलिस के पहरे में hospital में पड़ा हुआ है।
End of transcript · 333 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.