140 करोड़ का बाजार और एक्सपोर्ट क्वालिटी की सोच
2 min About India Money & business
2 min About India Money & business
बस 140 करोड़ देशवासियों का अपना market है।
और यही कभी-कभी लगता है अपनी मुसीबत है। क्योंकि आपको मालूम है कुछ भी बनाओ यार बिकने ही बिकने वाला है।
अरे यार कोई तो ले जाएगा। बड़े शहर वाला नहीं लेगा तो छोटे शहर वाला ले लेगा, छोटे शहर वाला नहीं लेगा तो बड़े गांव वाला ले जाएगा, नहीं तो कोई गांव वाला ले जाएगा।
मेरा माल तो बिकने वाला है। अब चलो यार मेरी पीढ़ी ने कर ली, अगली पीढ़ी को करना होगा।
यह नहीं चल सकता। वक्त बदल चुका है। आपको अपनी quality बदलनी पड़ेगी।
140 करोड़ देशवासियों को assured market मान करके मत चलिए।
और कभी-कभी तो मुझे शर्म आती है। माफ करना दोस्तों, मैं खुल करके बातें कर रहा हूं आपके साथ।
देखिए, दो प्रकार के लोग हैं। मुझे मालूम नहीं एक जमात यहां है कि नहीं।
एक होते हैं builders, हैं, property developer.
वो क्या करते हैं? कोई scheme बनाते हैं, मान लो एक बड़ा tower बना दिया।
फिर बन जाता है, client आ जाते हैं। लेकिन एक-आध दो रखते हैं अपने पास।
फिर किसी को कहते हैं, "यह मैंने मेरे लिए बनाया है।
यह मेरे बेटे के लिए है। फिर भी अगर आपको चाहिए तो।"
तो उसको भी लगता है, "अरे, तो quality अच्छी होगी।"
हाँ, एक तरीका यह है, "यह मेरे लिए है, आप खरीदिए।"
और दूसरी जमात जो ज्यादा यहां होगी, वो कहती है कोई customer, "अरे, लीजिए export quality है।"
आप देश के लोगों को क्या समझते हो भाई?
क्या वो अच्छी quality के हकदार नहीं है क्या?
आज भी उसको कहना पड़ता है आपको कि export quality है। उसको भी लगता है, "हाँ यार, उन लोगों के लिए होगी तो अच्छी होगी।"
इस सोच को बदलना होगा।
End of transcript · 289 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.