भारत में नकली पनीर: फॉर्मलिन का दावा और आयोडीन टेस्ट
2 min About India
2 min About India
भैया, जिस केमिकल से मुर्दे को सड़ने से बचाते हैं ना, वही केमिकल आपके रेस्टोरेंट वाले पनीर में मिला होता है।
और FSSAI पता है क्या कहता है? इंडिया का 80% पनीर खाने लायक है ही नहीं।
देखो यार, पनीर इंडिया का ना सबसे ज्यादा खाए जाने वाला वेजिटेरियन प्रोटीन है।
और उसी में ही ना खेल चल रहा है। यार, अप्रैल 2024 से मार्च 2025 के बीच FSSAI ने जो टेस्ट किए हैं ना, उसमें 83% सैंपल फेल हो गए।
और 40% तो सीधा अनसेफ निकले। यार, अब समझो ये फेक पनीर बनता कैसे है।
देखो यार, असली पनीर बड़ा सिंपल होता है - दूध और नींबू।
पर जब डिमांड ज्यादा होती है और प्रॉफिट चाहिए ना, तो दूध की जगह डाला जाता है स्टार्च, सिंथेटिक मिल्क, पाम ऑयल, और कहीं-कहीं तो डिटर्जेंट और यूरिया भी डाला जाता है।
और बस एक केमिकल फॉर्मलिन, ताकि पनीर कई दिन तक सड़े ना।
भाई, ये वही चीज़ है जो लाशों पे यूज़ होती है।
और ये सिर्फ छोटी दुकान का खेल नहीं है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पे एक ट्रक में 4800 किलो नकली पनीर पकड़ा।
हैदराबाद में 600 किलो पाम ऑयल वाला पनीर पकड़ा गया।
और भाई, ये सब रेस्टोरेंट, ढाबे, स्वीट शॉप्स में जा रहे थे।
और भाई, इसका असर क्या होता है? इंडस्ट्रियल स्टार्च और डिटर्जेंट वाला पनीर ना आपके लिवर और किडनी को धीरे-धीरे खत्म कर देता है।
आप प्रोटीन समझ के खा रहे हो और अंदर ज़हर जा रहा है।
लेकिन यार, इसको पकड़ने का ना एक सिंपल सा टेस्ट है।
थोड़े पनीर में आयोडीन की कुछ बूंदें डालो। अगर वो नीला या काला हो जाए, तो उसमें स्टार्च है, मतलब नकली पनीर है।
और भाई, सबसे बढ़िया पनीर पता है कौन सा है? जो आप घर पे दूध को नींबू से फाड़ के बनाते हो।
भाई, ये वीडियो उस इंसान के साथ ज़रूर शेयर कर देना जो बाहर का पनीर खा के पता है क्या सोचता है? "अब तो बॉडी बन जाएगी।"
मैं मिलता हूँ नेक्स्ट वीडियो में, तब तक के लिए जय श्री राम।
End of transcript · 340 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.