हरियाणा के चैनत गांव में साफ पानी के लिए प्रदर्शन और अनशन
12 min
12 min
कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के प्रोटेस्ट की तो बहुत बात हो गई।
मगर दिल्ली से 200 किलोमीटर दूर चैनत गांव में, हरियाणा के चैनत गांव में, गांव के लोग बैठे हुए हैं, अनशन पर बैठे हुए हैं, प्रदर्शन कर रहे हैं।
क्यों? वजह कोई 8 लेन हाईवे नहीं है, आईआईटी, आईआईएम और एम्स नहीं मांग रहे गांव के लोग।
गांव के लोग आजादी के 78 साल बाद साफ पानी मांग रहे हैं।
गांव के लोग कह रहे हैं कि हमारा पानी जो है वो ऐसा है कि हमारे जानवर तक उसे पीना नहीं चाहते, हम कैसे पी लें?
वो कहते हैं कि हमारे एसपी, डीसी और हमारे नेता क्या ये पानी पी सकते हैं?
अगर वो ये पानी पी लेंगे तो हम भी ये पानी पी लेंगे।
लेकिन जब वो ये पानी नहीं पी सकते, तो आखिर गांव वालों ने ऐसा क्या गुनाह किया है जो ये पानी पीने को मजबूर हैं?
चैनत गांव में कल रात पुलिस ने जाकर के आंसू गैस के गोले छोड़े।
प्रदर्शन, जो प्रदर्शनकारी हैं उनके साथ में झड़प हुई।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि उनकी महिलाओं को पीटा गया।
10 दिन से ज्यादा वक्त हो गया है, आमरण अनशन पर गांव के बुजुर्ग बैठे हुए हैं।
हमने खुद जाकर के ग्राउंड से स्टोरी की है। Jist के यूट्यूब चैनल पर जाइए, आप इस स्टोरी को देखिए कि कैसे गांव के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं, साफ पीने के पानी की मांग कर रहे हैं।
अगर इन सबके बाद भी बहुत सारी रिपोर्ट्स आती हैं।
सरकारी रिपोर्ट्स का ये कहना है कि 60 करोड़ की आबादी जो है, 140 करोड़ में, वो एक्सट्रीम वॉटर क्राइसिस से जूझ रही है।
2 लाख लोग हर साल पानी की समस्या की वजह से मर जाते हैं देश में।
हमने जाकर के रिपोर्ट की है, आप जाइए देखिए।
और अगर आपको लगता है कि पानी की समस्या तो खत्म हो चुकी है देश से, तो उन लोगों को भेजें जिनको ऐसा लगता है और उनको बताइए कि आपके देश के हरियाणा के चैनत गांव के लोग साफ पानी मांगने के लिए 30 दिनों से ज्यादा वक्त से प्रदर्शन कर रहे हैं और आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं।
End of transcript · 359 words
TranslateMom transcribes and translates videos from X, TikTok, YouTube and Instagram. Paste a link and you get a page like this one, in your language.